इंदौर: शहर में चर्चा का विषय बने राजा रघुवंशी से जुड़ी एक और खास जानकारी सामने आई है। शादी के एक महीने बाद भी उनका बेडरूम उसी तरह सजा हुआ है, जैसा उन्होंने अपनी पसंद से सजवाया था। कमरे की दीवारों पर अब भी लाल रंग के गुब्बारे और रिबन सजे हुए हैं। परिजनों का कहना है कि "ये सजावट राजा की पसंद से ही की गई थी और हम इसे वैसे ही रखना चाहते हैं।"
राजा के शिलॉन्ग रवाना होने से पहले का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में राजा घर में बने स्विमिंग पूल में अपने परिजनों के साथ नहाते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह उनके घर का आखिरी वीडियो है, जिसमें वे बेहद खुश और तनावमुक्त दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में पारिवारिक वातावरण बेहद हल्का-फुल्का नजर आ रहा है और राजा अपने घरवालों के साथ हर पल को खुलकर जीते हुए दिखते हैं।
परिजनों का कहना है कि राजा ने अपने रूम के इंटीरियर को खुद डिजाइन करवाया था। "कमरे की हर चीज़ में उसकी पसंद झलकती है। चाहे वो बेडशीट हो, दीवार का रंग हो या फिर साज-सज्जा, सब कुछ राजा के टेस्ट के अनुसार था," एक परिजन ने भावुक होते हुए कहा।
राजा के घर में बना स्विमिंग पूल न सिर्फ उनके आराम का साधन था, बल्कि यह परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों का गवाह भी है। वायरल हो रहा वीडियो अब कई लोगों को भावुक कर रहा है। इस वीडियो के माध्यम से राजा की ज़िंदगी के एक निजी और सुखद पल को लोगों ने देखा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.