जोधपुरः पुलिस ने 28 ग्राम पंचायतों में किया एरिया डोमिनेशन अभियान, 9 वारंटी गिरफ्तार, 13 संदिग्ध किए गए डिटेन, कई वाहन जब्त

जोधपुरः असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने, शांति व्यवस्था कायम रखने और लोगों का विश्वास पुलिस पर बनाए रखने की दिशा में जोधपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला पुलिस जोधपुर पश्चिम ने पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज की अगुवाई में 28 गांवों में विशेष एरिया वर्चस्व अभियान किया, जिसके तहत पुलिस ने एक साथ कार्रवाई कर संदिग्ध लोगों पर शिकंजा किया।

यह अभियान पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज की देखरेख में किया गया था, जिसके तहत उनके साथ 2 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, 3 सहायक पुलिस आयुक्त, 23 पुलिस निरीक्षक सहित भारी पुलिस बल ने हिस्सा लिया। पुलिस ने सुनियोजित योजना तहत गांव-गांव पहुंच असामाजिक तत्वों, वारंटियों और संदिग्ध लोगों की घेराबंदी किया।

9 वारंटी गिरफ्तार, 13 संदिग्ध हिरासत में

अभियान के तहत पुलिस ने 9 वारंटी आरोपियोंको गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से फरार थे या उनके खिलाफ वारंट जारी किया हुआ था। साथ ही 13 संदिग्ध लोगोंको अस्थाई रूप से हिरासत में लिया गया, ताकि उनके क्रियाकलापों की जांच किया जा सके।

अनेक वाहन किए जब्त

कार्रवाई दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया और ट्रैफिक व आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर अनेक वाहनों को जब्त किया। पुलिस ने गांवों, मुख्य मार्गों, चौराहों पर विशेष चेकपोस्ट लगाकर संदिग्ध लोगों की पहचान किया, उनके दस्तावेज चेक किए और अवैध या संदिग्ध पाए गए वाहनों पर कार्रवाई किया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

जोधपुर पुलिस ने साफ किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने और लोगों तक सुरक्षा सुनिश्चित करवाने के लिए इस तरह की कार्रवाई निरंतर रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील किया कि असामाजिक तत्वों या संदिग्ध लोगों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस स्टेशन तक अवश्य पहुंचाएँ, ताकि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधिक प्रभावी भूमिका निभा सके।

पुलिस ने किया धन्यवाद

जोधपुर पुलिस ने लोगों द्वारा दी जा रही सूचनाओं और समर्थन के लिए आभार किया, साथ ही नागरिकों से शांति बनाए रखने, असामाजिक लोगों की जानकारी देने और पुलिस का साथ देने की अपील किया। पुलिस ने भरोसा दिया कि उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे ताकि हर गांव, हर वार्ड, हर गली सुरक्षित रहे।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान के कांग्रेस नेता का पूर्व PA निकला पाकिस्तानी जासूस: सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार, पाक अधिकारी और यूट्यूबर से था संपर्क | पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल 4-5 जून को उदयपुर में: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हीरक जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा | महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल |