राजस्थान में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा एक्शन: 3.17 करोड़ की शराब जब्त, 755 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के नेतृत्व में 1 मई से 21 मई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान विभाग ने कुल 1652 मामले दर्ज किए और करोड़ों रुपए की अवैध शराब बरामद की। विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अभियान के दौरान करीब 3 करोड़ 17 लाख रुपए से अधिक कीमत की अंग्रेजी शराब, लाखों रुपए की देसी शराब, बीयर और हथकड़ शराब जब्त की गई। साथ ही शराब निर्माण में उपयोग होने वाले लाखों लीटर वॉश को भी मौके पर नष्ट कर दिया गया।

अभियान के तहत विभाग ने लगभग 16 लाख 9 हजार रुपए कीमत की 5994 लीटर देसी शराब और 3 करोड़ 17 लाख रुपए से अधिक कीमत की 31 हजार 610 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके अलावा 43 लाख 39 हजार रुपए से अधिक कीमत की बीयर तथा 11 हजार 390 लीटर हथकड़ शराब भी पकड़ी गई। विभाग की कार्रवाई के दौरान कुल 4 लाख 50 हजार 663 लीटर वॉश को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया।

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान के दौरान विभाग ने 73 वाहनों को भी जब्त किया है, जिनमें 13 बड़े वाहन, 3 कारें और 56 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इस पूरे अभियान में अब तक कुल 755 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विभाग का कहना है कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

राजसमंद जिले के कामली घाट आबकारी थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने विशेष दबिश देकर 25 लीटर हथकड़ शराब बरामद की और मौके पर अवैध रूप से संचालित शराब की भट्टी को पूरी तरह नष्ट कर दिया। वहीं हनुमानगढ़ जिले के गंगागढ़ देबूगढ़ और गंगाघाट इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार लीटर वॉश और 8 कच्ची भट्टियों को नष्ट किया गया।

इसके अलावा पाली जिले में भी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से अंग्रेजी शराब के पव्वे और बीयर की बोतलें बरामद हुईं। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि आबकारी निरोधक दल की टीमें लगातार सक्रिय हैं और प्रदेशभर में नाकाबंदी, गश्त और संदिग्ध स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है ताकि अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |