वंदे-गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 में जयपुर जिले में व्यापक आयोजन

"वंदे-गंगा" जल संरक्षण जन अभियान 2026 के अंतर्गत जयपुर जिले में शुक्रवार को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता गतिविधियों, रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

फागी ब्लॉक की ग्राम पंचायत भोजपुरा में आयोजित कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें सलोनी खेमका, निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने सहभागिता कर अभियान गतिविधियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान तालाब की साफ-सफाई, जल संरक्षण शपथ, कलश यात्रा, रिचार्ज शाफ्ट निर्माण एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। निदेशक ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए आमजन से वर्षा जल संचयन एवं जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इसी तरह जमवारामगढ़ ब्लॉक की समस्त 30 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण हेतु गड्डा खुदाई, रिचार्ज शाफ्ट निर्माण, पशु खेलियों की साफ-सफाई तथा कार्यालय परिसरों में स्वच्छता अभियान संचालित किए गए। इन गतिविधियों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय कार्मिकों सहित लगभग 2460 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वहीं सांभर ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्राचीन तालाबों, जोहड़ और अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य करवाए गए। ग्रामों में जल स्रोतों की मैपिंग कर उनकी साफ-सफाई सुनिश्चित की गई तथा मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं कार्यालय परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु रिचार्ज शाफ्ट निर्माण एवं अन्य जल संवर्धन गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में लगभग 500 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इसी प्रकार किशनगढ़ रेनवाल ब्लॉक में भी जल संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। जल स्रोतों की साफ-सफाई, स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।

अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों, महिला समूहों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के माध्यम से जयपुर जिले में जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने तथा भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों के संरक्षण हेतु प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज | गजराज राव बोले- ‘बधाई हो’ मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इस फिल्म ने बदल दी जिंदगी; जयपुर की कचौरी-मिठाइयों के भी मुरीद | सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी जासूसी के आरोपी झबरा राम की जमानत रद्द की, दो सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश | राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 65.15% मतदान, 2019 के मुकाबले 1.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी | चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट | आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2026: आज करवा चौथ पर दिल्ली में रात 8:17 बजे निकलेगा चांद, जयपुर-मुंबई समेत जानें चंद्रोदय का समय |