जयपुर में ‘लिफ्ट गैंग’ का खुलासा: महिला को आगे बैठाकर बनाते थे शिकार, चलती कार में लूट—दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी: जयपुर में पुलिस ने एक ऐसे शातिर ‘लिफ्ट गैंग’ का पर्दाफाश किया है, जो सुनियोजित तरीके से लोगों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। Jaipur Police की कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय (34) और हेमंत पाठक (23) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। खासकर हेमंत पाठक पर चोरी और नकबजनी के केस दर्ज हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे शराब पार्टी और अय्याशी के लिए पैसे जुटाने के मकसद से लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके लिए उन्होंने एक खास तरीका अपनाया हुआ था—वे अपनी महिला मित्र को कार की फ्रंट सीट पर बैठाकर शहर में घूमते थे, ताकि लोगों को शक न हो।

आरोपी बस स्टॉप, टैक्सी स्टैंड या सड़क किनारे खड़े यात्रियों को टारगेट करते थे, जो किसी वाहन का इंतजार कर रहे होते थे। फिर वे उनसे पूछते कि उन्हें कहां जाना है और उसी दिशा में जाने का बहाना बनाकर लिफ्ट ऑफर करते थे। महिला को आगे बैठा देखकर लोग आसानी से भरोसा कर लेते और कार में बैठ जाते।

जैसे ही शिकार कार में बैठता, गैंग के बाकी सदस्य—जो पीछे की सीट पर बैठे होते थे—उसे बीच में बैठाकर मारपीट शुरू कर देते। इसके बाद उसे डराकर मोबाइल, नकदी और अन्य कीमती सामान छीन लेते। इतना ही नहीं, आरोपी पीड़ित से उसके मोबाइल के जरिए ऑनलाइन पेमेंट ऐप से भी पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे।

इस गैंग का खुलासा 9 अप्रैल को हुई एक बड़ी वारदात के बाद हुआ। डीडवाना-कुचामन निवासी प्रभुराम ने करणी विहार थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि वे जयपुर से ब्यावर जाने के लिए अजमेर बाइपास पर खड़े थे, तभी एक कार उनके पास आकर रुकी।

कार में ड्राइवर के पास एक महिला बैठी थी, जिससे उन्हें भरोसा हुआ। आरोपियों ने ब्यावर जाने की बात कहकर उन्हें कार में बैठा लिया। कुछ दूरी चलने के बाद पीछे बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उनसे 1.50 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए गए।

वारदात के बाद बदमाशों ने प्रभुराम को चलती कार से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और तकनीकी व स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गैंग ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। साथ ही फरार साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। अनजान लोगों से लिफ्ट लेने से बचना चाहिए और यात्रा के लिए केवल विश्वसनीय साधनों का ही उपयोग करना चाहिए।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |