जयपुर टोंक रोड पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पति-पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर मारपीट

राजधानी जयपुर के व्यस्त टोंक रोड पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पति, पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। गांधी नगर रेलवे स्टेशन के सामने हुई इस घटना में तीनों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने अपने पति को एक अन्य महिला के साथ बाइक पर जाते हुए देख लिया था। इसके बाद उसने दोनों का पीछा किया और गोल्डन लीफ बिल्डिंग के पास बाइक रुकवाकर बहस शुरू कर दी, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।

बताया जा रहा है कि पत्नी को लंबे समय से अपने पति पर किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने का शक था। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ घरेलू हिंसा करता था और उसे प्रताड़ित करता था, जिससे वह काफी परेशान थी।

मौके पर पत्नी ने पहले कथित प्रेमिका को बाइक से नीचे उतारकर उसके साथ हाथापाई की और बाद में पति से भी मारपीट की। करीब 15 मिनट तक सड़क पर हंगामा चलता रहा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और कई लोग वीडियो बनाते रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

फिलहाल पुलिस के अनुसार इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |