भीलवाड़ा में ACB की बड़ी कार्रवाई, MP पुलिस हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) तपेश गोसाई को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई भीलवाड़ा के सर्किट हाउस के पास स्थित एक निजी होटल में की गई।

आरोप है कि पुलिसकर्मी ने एक स्थानीय व्यक्ति और उसके परिवार को फर्जी मामले में फंसाने तथा कार्रवाई की धमकी देकर 1 लाख रुपये की अवैध मांग की थी। पीड़ित परिवार पर लगातार दबाव बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद पीड़ित पक्ष ने एसीबी भीलवाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसीबी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्यापन के बाद ट्रैप ऑपरेशन चलाया और केमिकल लगे नोटों के साथ आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के हाथों पर केमिकल के निशान पाए गए, जिसके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।

एसीबी के अनुसार मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस अवैध वसूली में थाना स्तर पर किसी उच्च अधिकारी की संलिप्तता थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |