राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार, पोर्टल पर तकनीकी गड़बड़ी

राजस्थान। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार है। प्रदेशभर के बुजुर्गों में भारी उत्साह है, लेकिन विभागीय वेबसाइट के तकनीकी झोल और सुस्त सर्वर ने आवेदकों की चिंता बढ़ा दी है। ऑनलाइन डैशबोर्ड पर वर्तमान सत्र के बजाय पिछले साल (2025) के आंकड़े प्रदर्शित हो रहे हैं, जिससे वास्तविक आवेदन संख्या और जिला-वार विवरण स्पष्ट नहीं हैं।

योजना के तहत इस बार 50,000 वरिष्ठ नागरिकों को विशेष एसी ट्रेनों के माध्यम से भारत के 15 प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी, जबकि 6,000 यात्रियों को हवाई मार्ग से नेपाल स्थित भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन का अवसर मिलेगा। पिछले साल जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण और दूदू से 17,086 बुजुर्गों ने आवेदन किया था, जिसमें अकेले जयपुर शहर से 10,534 आवेदक शामिल थे। इस बार भी अयोध्या यात्रा के लिए सबसे अधिक उत्साह देखा जा रहा है।

जून के अंतिम सप्ताह में जिलावार कोटे के अनुसार लॉटरी निकाली जाएगी और जुलाई से यात्राएं शुरू होने की उम्मीद है। आवेदन के लिए  पर क्लिक करें। देवस्थान विभाग ने बताया कि वर्तमान आंकड़ों का रिकॉर्ड रोजाना अपडेट नहीं होता, इसलिए सटीक संख्या बाद में साझा की जाएगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल | अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ |