गर्भवती महिला की हत्या, पति और प्रेमिका गिरफ्तार

जयपुर जिले के माधोराजपुरा निकटवर्ती दोसरा गांव में गर्भवती महिला सम्पत देवी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने चार घंटे के भीतर आरोपी पति शंकरलाल और उसकी प्रेमिका भावना को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते महिला को चाय पीने के बहाने बुलाया गया। महिला को पानी में नशीली दवा मिलाकर पिलाया गया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद उसके सिर पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद भावना ने शंकरलाल को बुलाया और दोनों ने मिलकर शव को प्लास्टिक के तिरपाल में लपेटकर कट्टों से ढक दिया तथा घर में ही छिपा दिया।

मामले की शुरुआत मृतका के जेठ गोवर्धन गुर्जर की रिपोर्ट से हुई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि सम्पत देवी 9 जून को घर पर थी, लेकिन बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जांच के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाली भावना ने उसे अपने घर ले जाकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों से गहन पूछताछ की, जिससे मामला पूरी तरह उजागर हुआ।

पुलिस ने शंकरलाल (28) पुत्र प्रभुनारायण गुर्जर निवासी दोसरा और भावना (23) पुत्री गणेश जाट को गिरफ्तार किया। घटना से दोसरा गांव की खातियों की ढाणी में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने घटना को लेकर गहरी चिंता और आक्रोश जताया, विशेषकर यह जानते हुए कि मृतका गर्भवती थी। घटना की भयावहता और हत्या की परिस्थितियों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल | अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ |