राजस्थान मौसम अपडेट: आंधी-बारिश और हीटवेव का डबल असर, 16 जून तक अलर्ट जारी

राजस्थान में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदलता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के कई जिलों में जहां आंधी और बारिश ने गर्मी से राहत दी है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण हीटवेव का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे गर्मी का असर और तेज हो गया।

सीकर, करौली और अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली, जबकि राजधानी जयपुर में दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई, जिससे उमस बढ़ गई। देर रात चली तेज हवाओं ने कुछ राहत जरूर प्रदान की।

मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 16 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग में 60–70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने आज के लिए अजमेर, अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सीकर, नागौर, हनुमानगढ़ और अन्य कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जिलों में येलो अलर्ट और जैसलमेर व फलोदी में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |