राजस्थान में मौसम का अलर्ट: 18 जिलों में ऑरेंज, 12 में येलो अलर्ट, कई जगह बारिश और ओले

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं, मेघगर्जन, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है, जिससे पूरे प्रदेश में मौसम को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में चूरू, डीडवाना-कुचामन, नागौर, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ शामिल हैं। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बादलों की गर्जना, बिजली गिरने, ओलावृष्टि तथा मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं बीकानेर, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, भरतपुर, धौलपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, उदयपुर, सलूम्बर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है।

टोंक जिले के पचेवर क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। लंबे समय से पड़ रही गर्मी के बाद हुई इस वर्षा से खेतों में नमी बढ़ी है, जो खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि बाजरा, मूंग, ग्वार, तिल और मक्का जैसी फसलों की बुवाई के लिए यह समय बेहद उपयोगी साबित होगा।

बारिश से तालाबों, जोहड़ों और अन्य जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्तर सुधारने में मदद मिलेगी। पशुपालकों ने भी इसे राहतभरी बारिश बताया है। बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जबकि लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया और राहत की सांस ली।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |