पांचना बांध से पानी की मांग को लेकर किसानों का रेल ट्रैक पर प्रदर्शन

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी क्षेत्र अंतर्गत वजीरपुर उपखंड के खंडीप गांव में पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। किसान महापंचायत के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रहा। महस्वा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया।

आंदोलन के दौरान किसानों ने दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक रेल मार्ग बाधित रखा। प्रदर्शनकारी रेलवे पटरी पर बैठ गए तथा सामूहिक भोजन कर विरोध दर्ज कराया। कई युवाओं ने किसान एकता के समर्थन में नारे लगाए, जबकि कुछ युवक रेलवे ट्रैक पर लेटकर अपना विरोध जताते नजर आए।

प्रशासन और पुलिस की टीम पहले से मौके पर तैनात थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन जारी रखा। बाद में अधिकारियों द्वारा समझाइश और वार्ता के बाद किसान रेलवे ट्रैक से हटकर पुनः धरना स्थल पर लौट गए। रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन के दौरान कोई ट्रेन नहीं आई। दोपहर करीब 3:15 बजे ट्रेन के आगमन से पहले फाटक बंद कर रेलवे यातायात सुचारु रूप से बहाल किया गया।

धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि खरीफ फसलों की बुवाई का समय नजदीक है, लेकिन अभी तक सिंचाई के लिए नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है। किसानों का आरोप है कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद नहरों में पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |