भरतपुर के हलैना में स्लीपर बस पलटी, 50 यात्री थे सवार, 12 घायल

राजस्थान के भरतपुर जिले में नेशनल हाईवे पर हलैना थाना क्षेत्र के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक निजी स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह बस मध्य प्रदेश के मुरैना से गुजरात के सूरत जा रही थी और उसमें लगभग 50 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात उस समय हुआ जब चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईवे किनारे लगे हाई मास्क लाइट के पोल से टकराकर पलट गई। टक्कर के बाद बस में सो रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

हलैना पुलिस स्टेशन के सामने हुए इस हादसे में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से हलैना राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 12 यात्रियों को चोटें आईं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें भरतपुर आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

यात्री मुरैना, भिंड और धौलपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो सूरत में काम के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने राहत कार्य के साथ यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित आगे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल | अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ |