जोधपुर-नागौर सीमा पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-कार टक्कर में तीन की मौत

जोधपुर जिले के बोरुंदा कस्बे के पास मेड़ता सिटी-नागौर मार्ग पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर और कार की टक्कर के बाद तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर कार को करीब 50 फीट तक घसीटते हुए एक मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार हादसा स्टेट हाईवे-21 पर एचपी पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चार लोग सवार थे, जिनमें पति, पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतकों की पहचान श्रीनिवास यादव (35), रीनु (32) और 7 वर्षीय जयंत यादव के रूप में हुई है। घायल मासूम प्राची को पहले बोरुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर बोरुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार हरियाणा नंबर की थी और उसमें सवार सभी लोग हरियाणा के रहने वाले थे।

हादसे की सीमा नागौर जिले के जसनगर थाना क्षेत्र में होने के कारण वहां की पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |