जयपुर में ट्रैकमैन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान: सुसाइड नोट में पत्नी-बच्चों से परेशान होने का जिक्र, 5 साल से चल रहा था केस

जयपुर: शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक ट्रैकमैन ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चंदलाई निवासी महेश तंवर (45) पुत्र प्रहलाद के रूप में हुई है। महेश रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत था और शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन के रेलवे क्वार्टर में रहता था।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। बताया जा रहा है कि महेश ने आत्महत्या से कुछ देर पहले अपने दोस्तों और परिचितों को भी सुसाइड नोट की फोटो वॉट्सऐप पर भेजी थी। नोट में उसने पारिवारिक विवाद और पत्नी-बच्चों से परेशान होने की बात लिखी है। साथ ही ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर परेशान करने और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

सुबह करीब 4 बजे ट्रेन के आगे कूदा

पुलिस के अनुसार महेश मंगलवार सुबह करीब 4 बजे शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर पहुंचा और ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। करीब 5 बजे रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शिवदासपुरा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

5 साल से पत्नी से चल रहा था केस

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महेश और उसकी पत्नी के बीच पिछले करीब 5 साल से विवाद और केस चल रहा था। इसी दौरान महेश पत्नी और बच्चों से अलग रह रहा था। सुसाइड नोट में उसने यह भी लिखा कि वह पत्नी को हर महीने मेंटेनेंस दे रहा था और लंबे समय से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहा था।

महेश ने नोट में पत्नी के परिवार के कई लोगों पर उसे परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उसने एक पुलिसकर्मी पर भी पक्षपात करने और परेशान करने के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

माता-पिता के लिए भी लिखी बात

सुसाइड नोट में महेश ने अपने माता-पिता का जिक्र करते हुए उनसे माफी मांगी। उसने लिखा कि उसके माता-पिता ने काफी दुख झेले हैं और उनके साथ कुछ गलत नहीं होना चाहिए। उसने अपनी अंतिम क्रिया को लेकर भी अपनी इच्छा जाहिर की और कहा कि उसका अंतिम संस्कार उसके भतीजों के हाथों कराया जाए।

महेश ने नोट में अपने माता-पिता की आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंता जताई और रेलवे से मिलने वाली किसी भी सहायता को माता-पिता तक पहुंचाने की बात लिखी।

पुलिस कर रही सुसाइड नोट की जांच

महेश के सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों और पारिवारिक विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पिछले पांच वर्षों से चल रहे विवाद और कानूनी मामलों का महेश की मानसिक स्थिति पर क्या असर था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज | गजराज राव बोले- ‘बधाई हो’ मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इस फिल्म ने बदल दी जिंदगी; जयपुर की कचौरी-मिठाइयों के भी मुरीद | सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी जासूसी के आरोपी झबरा राम की जमानत रद्द की, दो सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश | राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 65.15% मतदान, 2019 के मुकाबले 1.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी | चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट | आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2026: आज करवा चौथ पर दिल्ली में रात 8:17 बजे निकलेगा चांद, जयपुर-मुंबई समेत जानें चंद्रोदय का समय |