जयपुर के क्लब में युवक-युवती से मारपीट का आरोप, शराब की बोतल से सिर पर किया हमला; मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

जयपुर। राजधानी जयपुर के मालवीय नगर स्थित मोलिज क्लब में युवक और उसकी दोस्त के साथ मारपीट, अभद्रता और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लब मैनेजर और दो बाउंसरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पीड़ित ने क्लब के बाउंसरों और मैनेजर पर जातिसूचक गालियां देने, धर्म को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने, जानलेवा हमला करने और सोने की चेन छीनने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले में शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद

एफआईआर के अनुसार, खो नागोरियान निवासी कासिम अंसारी 20 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे अपनी दोस्त के साथ मालवीय नगर में वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पीछे स्थित रेस्टोरेंट दावत के ऊपर बने मोलिज क्लब पहुंचा था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे क्लब का बाउंसर आनंद नाथा उसके पास आया और कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने लगा।

इसके बाद बाउंसर महेश और क्लब मैनेजर शैलेन्द्र भी वहां पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने जातिसूचक और अपमानजनक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

शराब की बोतल से सिर पर हमला करने का आरोप

कासिम ने शिकायत में आरोप लगाया कि क्लब के बाउंसरों और अन्य स्टाफ ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके सिर पर शराब की बोतलों से वार किए गए, जिससे आंखों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने करीब दो तोले की सोने की चेन छीनने का आरोप भी लगाया है।

बचाने आई दोस्त से भी मारपीट और अभद्रता

शिकायत के मुताबिक, कासिम को बचाने पहुंची उसकी दोस्त के साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवती के साथ छेड़छाड़ की गई और उसकी कमर पर चोटें आईं। साथ ही उसकी सोने की नाक की बाली छीनने का आरोप भी लगाया गया है।

क्लब मैनेजर और दो बाउंसर गिरफ्तार

जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चंद्र गुर्जर के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में आनंद और महेश क्लब के बाउंसर हैं, जबकि शैलेन्द्र क्लब का मैनेजर बताया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में लगाए गए मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी, छेड़छाड़ और आभूषण छीनने के आरोपों की जांच जारी है।  

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |