इस संबंध में पोषण 2.0 और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई है। सरकार का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना है।
योजना के तहत प्रदेश की 100 सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पहचान की जाएगी। जिन कार्यकर्ताओं ने अपने केंद्रों को बेहतर प्ले स्कूल के रूप में विकसित किया है, उनके मॉडल का चयन किया जाएगा। इन केंद्रों पर अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणाली, नवाचार और सफल गतिविधियों को दूसरे आंगनबाड़ी केंद्रों में भी लागू करने पर जोर रहेगा।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों की बेस्ट प्रैक्टिस और नवाचारों को संकलित कर विशेष सक्सेस बुकलेट तैयार की जाएगी। इससे अन्य केंद्रों को भी बेहतर तरीके से विकसित करने में मदद मिलेगी।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ICDS विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए आधुनिक, आकर्षक और बेहतर शिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.