निकाय चुनाव से पहले अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर वॉश नष्ट

जयपुर, 30 अगस्त। प्रदेश में निकाय चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के बीच अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर प्रदेशभर में नाकाबंदी, गश्त और दबिश की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान कई जिलों में अवैध शराब बनाने वाली भट्टियों को नष्ट करने के साथ बड़ी मात्रा में वॉश और हथकड़ शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी के साथ-साथ अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ निरोधक कार्रवाई तेज की है। विभागीय टीमों की ओर से लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

श्रीगंगानगर में कई कार्रवाई

श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में ईपीएफ दल ने कार्रवाई करते हुए 600 लीटर वॉश के साथ एक कच्ची भट्टी नष्ट की। मौके से 20 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की गई।

वहीं, जिले में एक अन्य कार्रवाई लक्ष्मीनारायण नाहर, ग्राम खत्ता में की गई। यहां टीम ने 3 हजार लीटर वॉश बरामद कर उसे नष्ट किया। इसके साथ ही 3 अवैध भट्टियां भी नष्ट की गईं।

भीलवाड़ा में 4 हजार लीटर वॉश नष्ट

भीलवाड़ा के कुवांडा खान, ग्राम कुवाड़ा में कोठारी नदी के पेटे में आबकारी टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 4 हजार लीटर वॉश बरामद कर नष्ट किया गया और 5 अवैध भट्टियां ध्वस्त की गईं। मौके से 15 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की गई।

बारां में वन क्षेत्र में दबिश

इसी तरह बारां जिले के शाहबाद उपखंड में ग्राम गाड़ीघाट के समीप वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। यहां से 1700 लीटर वॉश बरामद कर नष्ट किया गया। टीम ने 6 अवैध भट्टियों को भी नष्ट किया। मौके से 30 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की गई।

चुनाव के दौरान जारी रहेगा अभियान

आबकारी विभाग के अनुसार, निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध शराब की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के सभी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक और आबकारी निरोधक दल को अवैध मदिरा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग का कहना है कि चुनाव के दौरान अवैध शराब के इस्तेमाल और तस्करी को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |