जयपुर निकाय चुनाव: 1,380 नामांकन खारिज, 3,488 पाए गए वैध

जयपुर, 1 सितंबर। नगरीय निकाय चुनाव के तहत जयपुर जिले में नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले के 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में पार्षद पद के लिए दाखिल कुल 4,868 नामांकन पत्रों की जांच की गई। इनमें से 1,380 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 3,488 नामांकन पत्र वैध पाए गए। संवीक्षा के बाद कुल 3,366 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) संदेश नायक के अनुसार, जयपुर जिले में नगर निगम के 150 वार्डों के लिए दाखिल 1,378 नामांकन पत्रों में से 338 निरस्त और 1,040 वैध पाए गए। इसके आधार पर 1,007 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए हैं।

प्रमुख निकायों में स्थिति

  • चौमूं नगर परिषद: 234 में से 89 निरस्त, 145 वैध, 141 अभ्यर्थी

  • शाहपुरा नगर परिषद: 533 में से 194 निरस्त, 339 वैध, 326 अभ्यर्थी

  • बगरू नगर पालिका: 210 में से 61 निरस्त, 149 वैध, 137 अभ्यर्थी

  • बस्सी नगर पालिका: 211 में से 32 निरस्त, 179 वैध, 178 अभ्यर्थी

  • चाकसू नगर पालिका: 365 में से 129 निरस्त, 236 वैध, 213 अभ्यर्थी

  • दूदू नगर पालिका: 171 में से 48 निरस्त, 123 वैध, 121 अभ्यर्थी

  • जमवारामगढ़: 162 में से 50 निरस्त, 112 वैध, 112 अभ्यर्थी

  • जोबनेर: 109 में से 12 निरस्त, 97 वैध, 94 अभ्यर्थी

  • कालाडेरा: 113 में से 33 निरस्त, 80 वैध, 79 अभ्यर्थी

  • कानोता: 74 में से 5 निरस्त, 69 वैध, 69 अभ्यर्थी

  • खेजरोली: 162 में से 54 निरस्त, 108 वैध, 107 अभ्यर्थी

  • किशनगढ़-रेनवाल: 144 में से 29 निरस्त, 115 वैध, 115 अभ्यर्थी

  • मनोहरपुर: 223 में से 69 निरस्त, 154 वैध, 148 अभ्यर्थी

  • नारायणा: 170 में से 62 निरस्त, 108 वैध, 108 अभ्यर्थी

  • फागी: 196 में से 68 निरस्त, 128 वैध, 113 अभ्यर्थी

  • फुलेरा: 108 में से 11 निरस्त, 97 वैध, 97 अभ्यर्थी

  • सांभर: 172 में से 59 निरस्त, 113 वैध, 105 अभ्यर्थी

  • वाटिका: 133 में से 37 निरस्त, 96 वैध, 96 अभ्यर्थी

3 सितंबर तक नाम वापस लेने का मौका

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार वैध रूप से नामांकित अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

अंतिम रूप से चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी रहेंगे, इसकी तस्वीर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद साफ होगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |