जयपुर जिले में नाम वापसी के पहले दिन 74 प्रत्याशियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली। नाम वापसी के बाद फिलहाल 3,291 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि, अंतिम दिन नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की संख्या में बदलाव हो सकता है।
जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में चुनाव होना है। संवीक्षा के बाद कुल 3,365 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित पाए गए थे। इनमें से पहले दिन 74 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब 3,291 उम्मीदवार मैदान में हैं।
पहले दिन सबसे ज्यादा नाम वापसी जयपुर नगर निगम से हुई, जहां 22 प्रत्याशियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली।
इसके अलावा:
वहीं जिले की 6 नगरीय निकायों में पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम संख्या स्पष्ट होगी। इसके बाद 4 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार अभियान और तेज होने की उम्मीद है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.