राजस्थान कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल तय! 50 से अधिक पदाधिकारियों की होगी छुट्टी, नई टीम की तैयारी तेज

जयपुर | राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को संगठन को सक्रिय और चुनावी मोड में लाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर मंथन तेज हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान डोटासरा ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से संगठनात्मक बदलाव को लेकर चर्चा की। आलाकमान ने स्पष्ट किया है कि लंबे समय से निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी दी जाए, ताकि चुनाव से पहले संगठन को मजबूती मिल सके।

बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस की मौजूदा टीम के 50 से अधिक पदाधिकारियों की छुट्टी हो सकती है। इनमें करीब 42 प्रदेश सचिव, 14 महासचिव और 4 उपाध्यक्ष शामिल बताए जा रहे हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय नहीं रहने वाले नेताओं की सूची तैयार की जा चुकी है और जल्द नई टीम का ऐलान संभव है।

पार्टी 'एक व्यक्ति-एक पद' के सिद्धांत को भी सख्ती से लागू करने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 11 सदस्य, जो वर्तमान में जिलाध्यक्ष भी हैं, उन्हें दोहरी जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है। इससे संगठन में नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना बढ़ गई है।

राजस्थान में इस वर्ष 309 नगर निकाय और 11,300 से अधिक ग्राम पंचायतों के चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में कांग्रेस संगठन को पूरी तरह चुनावी मोड में लाकर बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी का मानना है कि मजबूत, जवाबदेह और सक्रिय टीम ही चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की नींव रख सकती है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह फेरबदल केवल पदों का बदलाव नहीं, बल्कि कांग्रेस की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही पार्टी संगठन को पूरी तरह रीसेट करने का संदेश भी जाएगा, जिसका असर आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में देखने को मिल सकता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |